मैनपुरी में डिंपल यादव 80 हजार वोट से आगे

author-image
New Update
मैनपुरी में डिंपल यादव 80 हजार वोट से आगे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के रुझान 12 बजे तक आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। मैनपुरी से डिंपल यादव तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है। 80 हजार वोट की बढ़त को निर्णायक माना जा रहा है। हालांकि अभी परिणाम आना बाकी है।​