20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा

author-image
New Update
20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुजरात में भाजपा 2002 से सत्ता में है। इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है। ​