मौसम अपडेट: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

author-image
New Update
मौसम अपडेट: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रही हवाओं ने उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रही हवाओं ने उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिण खाड़ी और इससे सटे हिंद महासागर के मध्य भागों पर स्थित है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। ​पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई।