इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर, जाने मौसम का हाल

author-image
New Update
इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर, जाने मौसम का हाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली में समेत उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शीतलहर के कारण दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आप पूरे दिन शीतलहर की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। यहां घना कोहरे की भी संभावना है। ​