आज का मौसम का हाल

author-image
New Update
आज का मौसम का हाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। मंगलवार सुबह दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया। साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को राजस्थान में कहीं-कहीं पर गंभीर शीत लहर और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। ​