जानिए ऑटो एक्सपो में कैसे मिलेगी एंट्री

author-image
New Update
जानिए ऑटो एक्सपो में कैसे मिलेगी एंट्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: Auto Expo 2023 का इंतजार तो सभी ऑटोमोबाइल प्रेमियों को है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। यह पूरा इवेंट एक सप्ताह 18 जनवरी तक चलने वाले है। हालांकि 11 जनवरी से ही इस इवेंट को शुरुआत हों जाएगी और 12 जनवरी को उद्घाटन समारोह का आयोजन होना है।इसके लिए सभी ऑटो प्रेमियों का काफी बेसब्री से इंतजार है। तोह आइये जानते है इस इवेंट से जुड़ी तमाम सवालों की जानकारि। ​



VIP एंट्री क्या होता है?

जैसा कि नाम से ही क्लियर हो रहा है VIP का तलब ही होता है स्पेशल। मतलब VIP एंट्री वालों के लिए लाइन लगने की ज़रूरत नहीं होती है। इसके लिए बस आपको पैसे खर्च करने होंगे। इस VIP टिकट के जरिए ऑटो सम्मेलन लगने और भीड़ भाड़ बढ़ने से पहले की आपको अंदर एक्सपो तक पहुंचा दिया जायेगा। इसके लिए बस आपको थोड़ा अधिक खर्चा करना होगा।



आम लोगों के लिए एंट्री

इसके लिए आपको कोई स्पेशल सुविधा नहीं मिलेगी। आम लोगों के साथ आपको लाइन में लगकर एक्सपो तक जाना होगा। ये कतारें काफी लंबी होती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चार्ज तो नहीं देने होंगे लेकिन आपकी समय की बर्बादी बहुत अधिक होगी।