बेलूर मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस पालन

author-image
New Update
बेलूर मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस पालन

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: पश्चिम बंगाल बेलूर मठ में गुरुवार स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती और 39वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बेलूर मठ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। आज विभिन्न स्थानीय स्कूल क्लबों और मठ के शाखा संगठनों के सदस्य स्वामीजी की तस्वीर लेकर शोभायात्रा के साथ गाते बजाते हुए बेलूर मठ पहुंचे। उन्होंने स्वामीजी के मंदिर में मत्था टेका और बेलूर मठ की परिक्रमा की और मुख्य मंदिर के बगल में बने अस्थायी मंच में पहुंचे। मठ में सुबह साढ़े नौ बजे से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में उद्घाटन संगीत, परिचय, धार्मिक चर्चा, संगीत, विवेकानंद पर व्याख्यान, योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। अंत में सभी प्रसाद लेकर अपने अपने घर लौटे।