अक्षरा सिंह पर चढ़ा फाल्गुनी रंग, 'जीजा' संग ही मचा दिया गदर! कहा- 'जीजा जी दूरे से गोड़ लागी'

author-image
Harmeet
New Update
अक्षरा सिंह पर चढ़ा फाल्गुनी रंग, 'जीजा' संग ही मचा दिया गदर! कहा- 'जीजा जी दूरे से गोड़ लागी'

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भोजपुरी में इन दिनों एक के बाद एक गानों की बौछार है। एक गाने की खुमारी लोगों के सिर से उतरती नहीं है कि दूसरा रिलीज हो जाता है। इसी बीच अब जहां खेसारी, अरविंद अकेला कल्लू और पवन सिंह जैसे स्टार्स के होली सॉन्ग रिलीज किए जा रहे थे। वहीं, अब अक्षरा सिंह का भी होली सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जिसके बोल हैं ‘जीजा जी दूरे से गोड़ लागी’ हैं। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि भोजपुरी की फैशन क्वीन अक्षरा विशाल सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस दिखा रही हैं। दोनों की नोकझोंक काफी पसंद की जा रही हैं। इसमें एक्ट्रेस भी बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनकी सादगी और अदाओं के लोग दीवाने हो गए हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी की ओर से जारी किया गया है।