राहुल गांधी के दिए बयानों पर बोले केंद्रीय मंत्री

author-image
New Update
राहुल गांधी के दिए बयानों पर बोले केंद्रीय मंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राहुल के लंदन में दिए बयानों को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया। राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?