चैत्र नवरात्रि पर करें ये वास्तु उपाय

author-image
New Update
चैत्र नवरात्रि पर करें ये वास्तु उपाय

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं और घर में रखी वस्तुओं का खास महत्व होता है। वास्तु के कुछ उपायों से माता रानी को प्रसन्न किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में किन वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए।



- चैत्र नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाएं। इससे धन की वृद्धि होती है। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।



- चैत्र नवरात्रि के दौरान ऑफिस के मुख्य द्वार पर बर्तन में जल भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसमें लाल और पीले फूल डालें। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय की समस्या दूर होगी।



- चैत्र नवरात्रि में ॐ का चिन्ह मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में होता है। इससे सकारात्मकता का संचार होगा। नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।



- चैत्र नवरात्रि में पूजा स्थल में अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत उत्तम रहती है और वो हर क्षेत्र में विजय हासिल करते हैं।



- दुर्गा माता के लिए जब भी दीपक लगाएं तो तेल के अनुसार उसकी दिशा बनाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घी का दीपक देवी के समक्ष लगाते हैं तो उसको दाहिने हाथ पर और तिल के तेल का दीपक बाएं हाथ की तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।