प्रसाद में गणपति को मोदक क्यों देते हैं?

author-image
New Update
प्रसाद में गणपति को मोदक क्यों देते हैं?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सिद्धि के देवता गणपति की पूजा में विशेष रूप से मोदक प्रसाद के रूप में अर्पित की जाती है। कहा जाता है कि मोदक को गणपति बहुत पसंद होते हैं। पुराणों के अनुसार गणपति और परशुराम के बीच युद्ध चल रहा था, उस समय गणपति का एक दांत टूट गया। इस वजह से उसे खाने में दिक्कत होने लगी। उनके कष्ट को देखते हुए कुछ ऐसे पकवान बनाए गए जिसे खाने में आसानी हो और उससे दाँतों में दर्द भी ना हो, मोदक उन व्यंजनों में से एक था। मोदक खाने में बहुत ही मुलायम होता है। ऐसा माना जाता है कि श्री गणेश को मोदक बहुत पसंद था और तब से यह उनकी पसंदीदा मिठाई बन गई है। तो तब से भक्तों ने गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक देना शुरू कर दिया।