चीनी पनडुब्बी की घुसपैठ

author-image
New Update
चीनी पनडुब्बी की घुसपैठ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जापान ने अपने जलक्षेत्र के नजदीक गश्त कर रही चीनी नौसैनिक पनडुब्बी और विध्वंसक पोत को भागने पर मजबूर किया। नौसेना ने शुक्रवार सुबह अमामी ओशिमा द्वीप के पास चीनी पनडुब्बी की पहचान की। पास के इलाके में एक चीनी विध्वंसक पोत भी गश्त लगाते दिखे। इस पर जापानी नौसेना के युद्धपोतों और समुद्री गश्ती फाइटर जेटों को भेजा गया। इसके बाद चीनी पनडुब्बी और पोत इलाके से निकल गए।