तालिबान ने महिला मंत्रालय को समाप्त कर एक और मंत्रालय बनाया

author-image
New Update
तालिबान ने महिला मंत्रालय को समाप्त कर एक और मंत्रालय बनाया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: तालिबान ने महिला मंत्रालय खत्म कर उसकी जगह नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय की स्थापना की है। तालिबान के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों के साथ काम करने की अनुमति नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार, काबुल में शुक्रवार को महिला मंत्रालय की इमारत पर लगे चिन्हों को हटाकर उसकी जगह दारी और अरबी भाषाओं में नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय लिख दिया गया। तालिबान महिलाओं को अधिकार नहीं देगा और यह दिख भी रहा है।