यूपी में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी भाजपा और निषाद

author-image
New Update
यूपी में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी भाजपा और निषाद

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने ऐलान किया है। इस मौके पर उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद थे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री और राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी होगा भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।''