पंजाब में नये केबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

author-image
New Update
पंजाब में नये केबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब के नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। उसके बाद तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लिए।