गांधीवादी नेता पद्म श्री सुब्बाराव का निधन

author-image
New Update
गांधीवादी नेता पद्म श्री सुब्बाराव का निधन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वयोवृद्ध गांधीवादी समाजसेवक डॉ. एस एन सुब्बाराव 'भाईजी' का आज एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। पद्मश्री से सम्मानित सुब्बाराव को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां एसएमएस (सवाई मानसिंह) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया।