चिरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया

author-image
New Update
चिरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : चितरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में सतर्कता विभाग द्वारा 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2021 के बीच “स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष;सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत सर्तकता जागरूकता शपथ दिलाकर की गयी। श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका के नेतृत्व में, प्रशासनिक भवन कार्यालय में, 26 अक्टूबर 2021 को सर्तकता शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर श्री आर.यादव, मुख्य सतर्कता अधिकारी सह वरिष्ठ उप- महाप्रबंधक/चिरेका,श्री एम.के चटर्जी, उप-मुख्य सतर्कता अधिकारी समेत चिरेका के विभिन्न विभागों के प्रधान अध्यक्षों, अधिकारीयों तथा कर्मचारियों ने भ्रष्ठाचार के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने की शपथ ली। चिरेका कारख़ाना सहित इसकी अन्य सहायक इकाई दानकुनी में भी शपथ दिलाया गया। इस मौके पर कोविड 19 सतर्कता के सुरक्षित मानदंडों का पालन किया गया।