हिमाचल प्रदेश के लाहौल में बर्फबारी

author-image
New Update
हिमाचल प्रदेश के लाहौल में बर्फबारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के लाहौल में और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब आधा घंटा बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित 21 सड़कों पर यातायात ठप रहा।