ईओडब्ल्यू ने मारा क्लर्क के घर छापा

author-image
New Update
ईओडब्ल्यू ने मारा क्लर्क के घर छापा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुरुवार को आर्थिक अपराध शाखा ने इंदौर नगर निगम में क्लर्क के घर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर शिकायत कार्रवाई की गई। अभी तक करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मस्टरकर्मी राजकुमार सालवी अंबिकापुरी का रहने वाला है। जांच के शुरुआत में तीन प्लॉट और एक फ्लैट के कागजात मिले। इसके अलावा तीन बाइक, एक कार और बैंक खातों की जानकारी मिली। ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय जैन ने यह कहा कि जांच अभी जारी है।