अयोध्या में भव्य दीवाली मनाने की हुई शुरुआत

author-image
New Update
अयोध्या में भव्य दीवाली मनाने की हुई शुरुआत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश की सरकार 'दीपोत्सव' पर अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी। इन 12 लाख दीये में नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे। वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। ये सभी दीये शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे। 12 लाख दीये के साथ ही योगी सरकार अयोध्या में दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी सरयू आरती भी करेंगे।