जामुड़िया में छठ पूजा पर्व को श्रद्धालुओं ने पुरी श्रद्धा के साथ मनाया

author-image
New Update
जामुड़िया में छठ पूजा पर्व को श्रद्धालुओं ने पुरी श्रद्धा के साथ मनाया

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आज आस्था का महापर्व छठ मनाया गया। पूरे भारत के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी छठ का त्योहार मनाया गया। पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया में भी यही तस्वीर देखने को मिली। छठ पूजा में सूर्य देव की आराधना की जाती है। आज दोपहर और कल सुबह सभी लोग सर पर डाली लेकर तालाबों में जाते हैं। क्योंकि सूर्य देव की पुत्री छोटमा और शनि महाराज उनके पुत्र हैं। इसलिए छठ पूजा करने वालों को तालाब में ही यह काम करना पड़ता है। जामुड़िया में छठ पूजा पर्व को श्रद्धालुओं ने पुरी श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान घाट पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस संदर्भ में जमुड़िया थाना मोड़ शांतिनगर छठ पूजा कमिटि की तरफ से राजेश शर्मा ने कहा कि आज प्रशासन के हर एक व्यक्ति के सहयोग से और जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के सहयोग से इस भव्य आयोजन को किया जा सका है।