आज सोने की इतने घटे दाम?

author-image
New Update
आज सोने की इतने घटे दाम?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोने-चांदी के रेट में आज गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 82 रुपये सस्ता हुआ है। बता दें 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ आज सोना 49,210.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आयी है। आज चांदी के दाम में 265.00 रुपये की गिरावट आई है। इस बीच चांदी 0.40 फीसदी सस्ता होकर 66,360.00 पर ट्रेड कर रही है।