फिल्म अंतिम: में सलमान का नया लुक दर्शकों को आया बेहद पसंद

author-image
Harmeet
New Update
फिल्म अंतिम: में सलमान का नया लुक दर्शकों को आया बेहद पसंद

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ गए हैं। सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर से सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी 'अंतिम' ने फैंस का दिल जीत लिया है। ट्विटर पर इस फ‍िल्‍म के चर्चे जोरों-शोरों से हो रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार फैंस को था। अब जब फिल्म पर्दे पर लग गई है तो सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। सलमान खान इस फिल्म में सरदार पुलिसवाले राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फैंस को सलमान का ये लुक और काम बेहद पसंद आ रहा है। सलमान खान के साथ पहली बार उनके जीजा आयुष शर्मा ने काम किया है।