दिल्ली बॉर्डर से हटने लगे टेंट

author-image
New Update
दिल्ली बॉर्डर से हटने लगे टेंट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्र सरकार के एलान और प्रस्ताव पर समझौते के बाद किसान आंदोलन आज 378वें दिन स्थगित हो रहा है। इसके बाद किसान विजय दिवस मनाएंगे। शुक्रवार को विजय दिवस मनाने की योजना थी लेकिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन के चलते इसे टाला गया है। शुक्रवार को शहीदों का अंतिम संस्कार होगा। इस वजह से अब किसान शनिवार को विजय दिवस मनाएंगे। 11 दिसंबर से किसान एक साथ सुबह 10:30 बजे जाना शुरू करेंगे। 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक होगी।किसानों ने स्पष्ट किया है कि इसे आंदोलन का स्थगन इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जो प्रस्ताव अभी पूरी तरह से माने नहीं गए हैं उनकी किसान संयुक्त मोर्चा हर महीने समीक्षा करेगा। अगर लंबे समय तक किसानों की मांगे लटकी रहीं तो आंदोलन फिर शुरू होगा।