फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आज भारत आएंगी

author-image
New Update
फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आज भारत आएंगी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचेंगी। फ्लोरेंस का ये दौरा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक और रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्लोरेंस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। फ्रांस के दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया है कि भारत यात्रा के दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी।