बीजेपी मुख्यालय में आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प

author-image
New Update
बीजेपी मुख्यालय में आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुजरात में हाल में लिपिक भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले पर विरोध दर्ज कराने के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मामले में 500 लोगों की भीड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं लगभग 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।



दरअसल, आप के प्रदेश प्रमुख गोपाल इतालिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लिपिक भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में विरोध दर्ज कराने के लिये सोमवार को भाजपा मुख्यालय में घुस गए, जहां उनकी BJP के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।