फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च में करेंगे शादी

author-image
Harmeet
New Update
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च में करेंगे शादी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों एक दूजे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से ब्रेकअप के बाद शिबानी दांडेकर ने ही फरहान अख्तर को संभाला था। कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सुर्खियां ये हैं कि दोनों साल 2022 में ब्याह रचाकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं।

सूत्र ने बताया की फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च 2022 में शादी कर सकते हैं। दोनों मुंबई में ही शादी करने की सोच रहे हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी में बहुत कम लोग ही शामिल होंगे। बॉलीवुड इंडस्टी से जुड़े स्टार्स लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, जिस कारण इन दोनों की शादी में केवल घरवाले और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।