स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज

author-image
New Update
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस “युवा दिवस” या “स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस” के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म पौष माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि में वर्ष 1863 में 12 जनवरी को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस हर वर्ष रामकृष्ण मिशन के केन्द्रों पर, रामकृष्ण मठ और उनकी कई शाखा केन्द्रों पर भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को याद करने के लिये मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा इसे पहली बार घोषित किया गया था। तब से स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाती है। आइए पढ़ते हैं स्वामी विवेकानंद जी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक और अनसुने प्रसंग जो आपने कहीं पहले नहीं पढ़े होंगे।