New Update
/anm-hindi/media/post_banners/2RfrhhF1SpnQreUFtKqz.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कश्मीर में भीषण ठंड के कहर के बीच अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात घाटी के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केवल उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिजॉर्ट में ही न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया। वहां तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले वहां तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में लगातार छह दिन से न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे या उससे भी कम दर्ज किया गया है।