21 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर सकते हैं ये कपल

author-image
New Update
21 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर सकते हैं ये कपल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ महीनों में कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं और आने दिनों में भी कई कपल्स शादी करने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का नाम भी शामिल है। अब खबर आ रही है की दोनों 21 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। बता दे ये दोनों एक दूसरे को फिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। फरहान की ये दूसरी शादी होगी। एक्टर की पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी। दोनों साल 2000 में पति-पत्नी बने थे और इनके दो बच्चे हैं।