उत्तराखंड चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

author-image
New Update
उत्तराखंड चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।



प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।