शादी के बाद दुल्हन को घर की बजाए डेंटल कालेज लेकर पहुंचा दूल्‍हा

author-image
Harmeet
New Update
शादी के बाद दुल्हन को घर की बजाए डेंटल कालेज लेकर पहुंचा दूल्‍हा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक नव विवाहित जोड़े के लिए शादी के बाद की घटना यादगार बन गई। हुआ यूं कि विवाह के बाद दुल्हन को ससुराल से विदा कराकर दूल्हा घर के बदले सीधे डेंटल कॉलेज पहुंच गया।



दरअसल, दूल्हा अभिषेक सिंह की बारात लखनऊ के आलमबाग से कानपुर गई थी। गुरुवार रात अभिषेक की शादी कीर्ति के साथ हुई और शुक्रवार सुबह विदाई हो गई। शुक्रवार को ही अभिषेक की बीडीएस फाइनल ईयर की परीक्षा सुबह 11 बजे से होने वाली थी। दुल्हन को घर पहुंचाने और रीति रिवाज के बाद समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में अभिषेक ने अपनी परेशानी दुल्हन को बताई। पति की परेशानी सुन दुल्हन भी साथ कॉलेज जाने को तैयार हो गई। इसके बाद अभिषेक घर जाने की जगह सीधे रायबरेली रोड स्थित डेंटल कॉलेज पहुंच गया और समय से परीक्षा में शामिल हो गया। परीक्षा शाम 3:30 बजे समाप्त हुई। इस दौरान दुल्हन कार में बैठी रही। कॉलेज की छात्राओं ने दुल्हन को पानी और नास्ता दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद दूल्हा अभिषेक आया। अभिषेक के साथी छात्रों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी खिंचवाई और दोनों को शादी की बधाई दी। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ घर लौट गया।