तृणमूल युथ कार्यालय में मनाया गया सुभाष चंद्र बोस की जयंती

author-image
New Update
तृणमूल युथ कार्यालय में मनाया गया सुभाष चंद्र बोस की जयंती

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़: हर साल 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में मनाई जाती है। कहते हैं 23 जनवरी, 1897 ओडिशा के कटक में सुभाष चन्द्र बोस का जन्म हुआ था। नेताजी एक राजनेता और बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस वर्ष भारत में नेताजी के जन्म की 125वीं वर्षगांठ मनायी जाएगी। आज कुल्टी के केंदुआ बाज़ार वार्ड संख्या 70 में तृणमूल युथ पार्टी कार्यालय में अमित यादव के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया गया। जहा पर सभी पार्टी के लोगो और स्थानीय युवको ने सेनानी सुभाष चंद्र बोस को श्रदांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सभी लोगो के बीच मिठाई भी बांटी गई।