कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

author-image
New Update
कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है। अगर आरपीएन भाजपा में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।