कई दिन बाद देहरादून में खिली चटख धूप

author-image
New Update
कई दिन बाद देहरादून में खिली चटख धूप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड में कई दिन बाद आज गुरुवार को मौसम साफ बना रहा। राजधानी देहरादून में सबुह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके बाद चटख धूप खिल आई। मौसम खुलने और धूप खिलने की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली।



यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद

यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। जिससे आवाजाही ठप हो रखी है। बर्फ के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण घरों मे कैद हुए हैं।