रानीगंज के विधायक घायल भाजपा कार्यकर्ता को देखने पहुँचे

author-image
New Update
रानीगंज के विधायक घायल भाजपा कार्यकर्ता को देखने पहुँचे

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: रविवार को रानीगंज के 92 नंबर वार्ड में भाजपा के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी था। कार्यकर्ता अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल भाजपा कार्यकर्ता को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रानीगंज के विधायक तापस बेनर्जी रानीगंज के एक निजी अस्पताल में घायल भाजपा कार्यकर्ता को देखने पहुँचे। तापस बेनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ता की समस्या को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया है। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में तापस बनर्जी ने कहा कि राजनीति में चुनाव आते जाते रहते हैं लेकिन इस तरह से किसी अन्य राजनीतिक दल के कर्मी के ऊपर हमला करना निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि उनके दल के किस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह अभी इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं लेकिन वह स्थानीय स्तर पर इसका पता लगाने की कोशिश करेंगे। वही 92 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुनीता कयाल ने रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी द्वारा आकर पार्टी के कार्यकर्ता की खोज खबर लेने का स्वागत किया और कहा कि भाजपा की तरफ से विधायक से इस घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।