कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

author-image
Harmeet
New Update
कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम नहीं शामिल है। सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। सूची में अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं, लेकिन इस बार यूपी चुनाव से दिग्विजय सिंह को दूर रखा गया है।