राज्य सरकार के राशन में मिला कीड़े वाला गेहुँ

author-image
New Update
राज्य सरकार के राशन में मिला कीड़े वाला गेहुँ

राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज़: सालानपुर प्रखंड के कल्या ग्राम पंचायत अन्तर्गत चैनपुर गांव के पि सी सेन (पीडीएस) राशन दुकान से गरीब उपभोक्ताओं को कीड़े वाला गेहूँ देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार परेश चंद्र सेन राशन (पीडीएस) दुकान से कीड़े लगा गेहूं उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था, मजबूर हो कर कुछ ने कीड़े लगा गेहूँ लिया भी कुछ ने शिकायत भी की। स्थानीय लोगो की शिकायत है कि दो दिनों से दुकान से राज्य सरकार द्वारा दी जा रही गेहूँ में कीड़ा लगा हुआ गेहूँ दिया जा रहा है। राज्य सरकार दवाई अच्छे राशन भेजा जाता है जिसे राशन डीलर द्वारा बदल दी जाती है, मामले को लेकर राशन दुकान के संचालक पि सी सेन का कहना है कि जो गेहूँ हमे डिस्ट्रुब्यूटर द्वारा दिया गया वही गेहूँ हम उपभोक्ताओं को दे रहे है, इस बार आए गेहुँ में कई बोरी कीड़े लगे हुए।

 
वही ब्लॉक फूड इंस्पेक्टर सुब्रोतो नास्कर ने मामले को लेकर बताया कि उपभोक्ताओं को खराब गेहुँ नही दिया जाएगी, सभी खराब गेहुँ के बोरो को डिस्ट्रुब्यूटर द्वारा बदली की जाएगी।