ज़हर का इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर डॉक्टर ने किया बलात्कार

author-image
Harmeet
New Update
ज़हर का इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर डॉक्टर ने किया बलात्कार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सूरत में एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर डॉक्टर ने उस महिला के साथ बलात्कार किया है। बाद में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।



सूत्रों के मुताबिक घटना यह है कि 28 वर्षीय एक महिला की शादी को हुऐ 5 साल हो गए लेकिन उसके बाद भी महिला को कोई बच्चा नहीं हो पाया। तभी महिला ने अस्पताल में इलाज़ करवाना उचित समझा। इस दौरान वहां पर काम करने वाली नर्स ने उसे कंस्लटिंग रूम मे ले जा कर बैठा दिया, कुछ देर बाद जब डॉक्टर कमरे मे आया तो उसने महिला धमकी देते हुए कहा कि अगर वो उसके साथ संबंध नही बनाएगी तो वो उसे जहर का इंजेक्शन लगाकर जान से मार देगा। डर के मारे महिला ने डॉक्टर के साथ संबंध बना लिया और घर जाकर अपने पति को सब बता दिया। महिला ने कहा है कि डॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया है। जिसके बाद पति ने डॉक्टर की खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।