फरहान-शिबानी की शादी की फास्ट फोटो आई सामने

author-image
Harmeet
New Update
फरहान-शिबानी की शादी की फास्ट फोटो आई सामने

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: शिबानी दांडेकर को लंबे समय से डेट करने के बाद आज फरहान अख्तर ने उन्हें अपनी दुल्हनियां बना लिया हैं। दोनों आज खंडाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड के कई सितारे सुबह ही खंडाला पहुंच चुके हैं। रिया चक्रवर्ती, आशुतोष गोवारिकर, अमृता अरोड़ा और अन्य हस्तियां पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब ऋतिक रोशन और उनका परिवार भी फरहान की शादी अटेंड करने पहुंच गए हैं। वेडिंग वेन्यू पर फरहान ने काले रंग का सूट पहना था, जबकि शिबानी लाल रंग के गाउन में नजर आईं।ल रंग के गाउन गाउन में नजर आईं। दंपति ने VOW सेरेमनी के दौरान प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया।