स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज 23 फरवरी को हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे है। अपनी फिटनेस, लव लाइफ, किलर लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाले करण सिंह ग्रोवर कई बार विवादों मे भी फंस चुके हैं। हालाँकि अब वो एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अपना शादीशुदा जीवन ख़ुशी-खुशी जी रहे है।बता दे कारन का पहले 2 बार तलाक भी हो चूका है। बीती रात ही बिपाशा बसु ने करण को सरप्राइज पार्टी दी है और इस दौरान करण-बिपाशा के करीबी दोस्त भी इस जश्न में शामिल हुए हैं। बिपाशा के सरप्राइज को देखकर करण सिंह ग्रोवर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस पार्टी में बिग बॉस फेम आरती सिंह और राजीव अदातिया ने भी खूब धमाल मचाया है।
बता दे करण को लेकर कहा जाता है कि उनकी दोनों शादियां टूटने की वजह उनका किसी और लेडी के साथ रिश्ता होना रहा। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार आउटिंग में देखा गया था। साल 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कितनी मस्त है जिंदगी से करण ने टेलीविजन में कदम रखा और कसौटी जिंदगी की, दिल मिल गए, कबूल है जैसे कई हिट शोज में दमदार भूमिका में दिखे।
/)