ओडिशा से बर्दवान पहुंचे 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गांजा ओडिशा से बस के जरिये बर्दवान लाया गया था। दोपहर के समय बस से उतरे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
14 burndwan

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बर्दवान थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर कृषक सेतु के पास सदरघाट इलाके से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गांजा ओडिशा से बस के जरिये बर्दवान लाया गया था। दोपहर के समय बस से उतरे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास गांजा से भरे दो ट्रॉली बैग और दो बड़े लगेज बैग मिले। चारों बैग का कुल वजन 60 किलो है।