ADPC में सिविक वॉलिंटियर की दादागिरी! लगा गंभीर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविक वॉलिंटियर संजय की दादागिरी की वजह से इलाके के लोग परेशान रहते हैं। कहा जाता है कि रेल काजोड़ा इलाके में संजय सिंह लोगों पर बिना किसी वजह के अत्याचार करता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
16 ADPC

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: अंडाल थाने के सिविक वॉलिंटियर संजय सिंह पर आरोप है कि उसने एक मासूम युवक की निर्ममता के साथ पिटाई की जिससे उनको चेहरे और आंखों में गंभीर चोटे आई हैं। जिसके बाद उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का नाम जय कुमार बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविक वॉलिंटियर संजय की दादागिरी की वजह से इलाके के लोग परेशान रहते हैं। कहा जाता है कि रेल काजोड़ा इलाके में संजय सिंह लोगों पर बिना किसी वजह के अत्याचार करता है। मधुसुदनपुर इलाके के निवासी जयकुमार पेशे से गराज कर्मी हैं। उनके ऊपर सिविक वॉलिंटियर द्वारा निर्मम अत्याचार किए जाने के खिलाफ सब ने आवाज उठाई है। विपक्ष का आरोप है कि यहां पर हर एक सिविक वॉलिंटियर खुद को पुलिस दफ्तर का शीर्ष अधिकारी समझता है। घटना के बाद कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी संजय सिंह के खिलाफ अंडाल थाने के पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे मजबूरन पीड़ित व्यक्ति जय के परिवार को दुर्गापुर महकमा अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। घटना के बारे में पता चला है कि उसके दोस्त की बेरहमी के साथ पिटाई की जा रही थी तब जय अपने दोस्त को बचाने गया तो उसको भी जमीन पर पटक कर उसकी पिटाई की गई।