अब चिकित्सा के लिए चेन्नई यात्रा आसान, अंडाल दुर्गापुर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू

अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से एक बार फिर इंडिगो ने चेन्नई-दुर्गापुर -चेन्नई फ्लाइट शुरु की है। पहले दिन ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। चेन्नई से जहां 140 यात्री दुर्गापुर आएं एवं वहीं यहां से करीब 150 यात्री चेन्नई गए। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
indigo le

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से एक बार फिर इंडिगो ने चेन्नई-दुर्गापुर -चेन्नई फ्लाइट शुरु की है। पहले दिन ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। चेन्नई से जहां 140 यात्री दुर्गापुर आएं एवं वहीं यहां से करीब 150 यात्री चेन्नई गए। 

बता दे चेन्नई की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को मिलेगी। चेन्नई से दुर्गापुर के लिए फ्लाटइ सुबह 5.45 बजे विमान उड़कर दुर्गापुर एयरपोर्ट में सुबह 8.25 बजे उतरेगा। वहीं वापसी में दुर्गापुर से 8.55 बजे उड़ान भरेगा जो 11.25 बजे चेन्नई पहुंचेगा। इस एयरपोर्ट से फिलहाल इंडिगो की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को जारी रहेगी। वहीं बंगलुरु, हैदराबाद एवं दिल्ली की फ्लाइट पूरे सप्ताह उपलब्ध है।