सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने मंगलवार को मिहिजाम हंसीपहाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
jamtara hospital

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने मंगलवार को मिहिजाम हंसीपहाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवा आपूर्ति और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों के इलाज की स्थिति पर भी चर्चा की।  

सिविल सर्जन ने अस्पताल कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। कहा, मरीजों को समय पर उचित इलाज मिलना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अस्पताल में सफाई और चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं। समाधान का भरोसा दिलाया। मरीजों से भी फीडबैक लिया। उनकी जरूरतों को समझा। अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। आम जनता से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए प्रशासन से संपर्क करें। कहा, जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।