रानीगंज डकैती कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार (Video)

उसके पास से बैग बरामद हुआ। इनमें कुछ कारतूस, सोने के आभूषण भी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू सिंह है। 

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
Raniganj.j

Raniganj dacoity Case

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: रानीगंज डकैती कांड में डकैतों और सब इंस्पेक्टर मेघनाद मंडल बीच हुई शूटआउट में एक डकैत की कमर में गोली लग गयी। जिसे सोमवार झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया, उसके पास से बैग बरामद हुआ। इनमें कुछ कारतूस, सोने के आभूषण भी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू सिंह है। 

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाद मंडल अपने निजी काम से रानीगंज बाजार आये थे लेकिन उन्होंने जब देखा कि सोने की दुकान में डकैती हो रही थी। उन्होंने जान पर खेल कर अपनी सर्विस रिवॉल्वर के सहारे डकैतों पर फायरिंग शुरू कर दी। वही हथियारबंद डकैतों ने भी एक साथ पुलिस अधिकारी मेघनाद मंडल पर फायरिंग शुरू कर दी। मेघनाद मंडल बिजली के खंभों के पीछे से डकैतों पर लगतार फायरिंग कर रहे थे। सब इंस्पेक्टर मेघनाद मंडल पुलिस कि इस दिलेरी से डकैत घबरा गए और अपने घायल साथी को बाइक पर बैठाकर तेजी से इलाके से भाग निकले। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी मेघनाद मंडल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बंगाल की पुलिस आपराधिक गिरोहों दे लोहा लेने के लिए हमेशा तैयार रहती है। मेघनाद मंडल कि इस पराक्रम देख सिर्फ बंगाल ही नहीं झारखण्ड के लोग उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे है।