अवैध लॉटरी की गुर्गों की अब खेर नही, पुलिस की राडार पर बंगाल से लेकर झारखंड

पुलिस ने खासकर झारखंड और बंगाल की सीमा पर अपना साम्राज्य स्थापित कर चुके लॉटरी माफियाओं की सूची तैयार कर ली है और पुलिस उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजने में जुटी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
lottery

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पुलिस ने खासकर झारखंड और बंगाल की सीमा पर अपना साम्राज्य स्थापित कर चुके लॉटरी माफियाओं की सूची तैयार कर ली है और पुलिस उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजने में जुटी है।

गुरुवार को बराकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल्टी थाना क्षेत्र के बलतोड़िया से बहादुर साव को अवैध लॉटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसमें लॉटरी माफिया संजय का नाम सामने आया है। वही सूत्रों से मिली जानकारी में बराकर फहीम नाम के शख्स का नाम भी सामने आया है, बताया जा रहा है कि फहीम पहले भी अवैध लॉटरी के कारोबार में जेल की हवा खा चुका है। फिलहाल फहीम दूसरे कारोबार की आड़ में अवैध लॉटरी चला रहा है।