अब हरे-भरे होंगे आसनसोल मंडल से जुड़े ये स्टेशन

यह परियोजना यात्रियों को स्वच्छ और अधिक सस्टेनेबल स्टेशन के वातावरण की अनुभूति में सहायक होगी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
10 asansol

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्थिरता (सस्टेनब्लिटी) की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए आसनसोल मंडल में 650 KWP सोलर रूफटॉप पैनल परियोजना के लिए 3.07 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत मंजूर की गई है। यह परियोजना यात्रियों को स्वच्छ और अधिक सस्टेनेबल स्टेशन के वातावरण की अनुभूति में सहायक होगी। इसके अलावा, इस पहल से बिजली की लागत में कमी आने और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता में कमी आने की उम्मीद है, जो अंततः अधिक सस्टेनेबल भविष्य में योगदान देगा।

इन संस्थापनाओं (इन्स्टालेशन्स) से लाभान्वित होने वाले स्टेशनों में निम्नलिखित स्टेशन शामिल हैं:

गलसी – 25 KWP

वारिया – 25 KWP

राजबंध – 10 KWP

मानकर – 5 KWP

सिउड़ी – 25 KWP

पानागढ़ – 10 KWP

अंडाल – 50 KWP

पांचरा – 10 KWP

सीतारामपुर – 5 KWP

बराकर – 10 KWP

चित्तरंजन – 25 KWP