एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट। पिछले पांच महीनों में भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है, जो तीन दशकों में सबसे बड़ी गिरावट है। शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे कारोबार बंद होने तक बेंचमार्क सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब 2% की गिरावट आई, जिससे निवेशकों की करीब 9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई। साल 1996 के बाद यह सबसे बड़ी मंदी है और 28 साल बाद शेयर बाजार में सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिराबट। सेंसेक्स 74,612.23 और निफ्टी 22, 545.05 पर फिसला।