कोरोना वाइरस: इन राज्यों ने लिया बड़ा फैसला

इसी हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करके राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। हर रोज पांच से छह हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Coronavirus Updates

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। हर रोज पांच से छह हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी काफी अधिक बढ़ गया है। इस बीच, एक बार फिर से राज्य सरकारों की तरफ से सख्ती का एलान होने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के अस्पतालों की तैयारियों का आकलन करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल की भी घोषणा की है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है।